MP: उत्साह के साथ आयोजित हुआ रतलाम ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश

 

रतलाम ग्रामीण विधानसभा में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन, दिलीप कुमार मकवाना ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
रतलाम ग्रामीण कार्यकर्त्ता सम्मलेन में कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष को लताड़ा, विधायक दिलीप मकवाना ने भी दिखाया उत्साह
रतलाम ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिलीप कुमार मकवाना ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

रतलाम : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज रतलाम के सैलाना में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उनके साथ मंच पर मुख्य रूप से रतलाम ग्रामीण के विधायक दिलीप कुमार मकवाना, भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए।
राष्ट्रीय महासचिव ने विपक्ष को लताड़ा-
कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस और गठबंधन करने वाले विपक्षी दलों को भी इस दौरान आड़े हाथ लिया और साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं को साथ काम करने और आगे बढ़ने की नसीहत दी। उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि, एक समय गुजरात में बाढ़ के दौरान उन्होंने देखा था कि अपनी जान बचाने के लिए सभी दुश्मन जानवर जैसे कुत्ते, बिली, चूहे आदि एक ही जगह पर इकट्ठा हो गए थे। ठीक ऐसा ही नजारा इस समय विपक्षी दलों के साथ भी देखने को मिल रहा है।
प्रदेश के विकास के लिए तत्पर हैं शिवराज?
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के विकास में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ रहे हैं। उनके दिशा निर्देशों के चलते आज प्रदेश हर सेक्टर में तरक्की की ओर बढ़ रहा है। भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं के लिए शिवराज सिंह का यही संदेश है कि सदैव अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जन सेवा करें।
निशांत खरे ने निभाया अहम किरदार-
बीते काफी समय से मप्र युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ। निशांत खरे अपने कार्यों को लेकर सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। वे आदिवासियों के हितों में काम करने को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं। वे आदिवासी क्षेत्रों में कई प्रमुख यात्राओं को अंजाम दे चुके हैं। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन एवं अन्य कार्यों में भी उनका सहयोग प्रमुख तौर पर प्राप्त होता है, यही वजह है कि वे आज भाजपा के सवसे लोकप्रिय चेहरों में से एक बन चुके हैं।
विधायक दिलीप कुमार मकवाना की बढ़ती लोकप्रियता-
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में रतलाम ग्रामीण के विधायक दिलीप कुमार मकवाना भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। विधायक दिलीप कुमार मकवाना ने सम्मलेन में शामिल हुए अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का संबोधन करते हुए उन्हें क्षेत्र में पार्टी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी साझा की एवं साथ ही समस्याओं का निदान करने का आश्वासन भी दिया। कार्यकर्ताओं में विधायक दिलीप कुमार मकवाना के लिए उत्साह देख उनकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा लगाना भी मुश्किल नहीं है। दिलीप मकवाना हमेशा से अपनी कार्यकुशलता और अपने उत्साह के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। वे हमेशा लोगों की सेवा और उनके कामों के लिए तत्पर रहते हैं और समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहते हैं।
आदिवासी विधानसभा में एकत्रित हुए हजारों कार्यकर्ता-
गौरतलब है कि रतलाम ग्रामीण के इतिहास में इतने बड़े आदिवासी सम्मेलन का आयोजन पहली बार किया गया था। कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं के लिए सामूहिक भोजन का भी आयोजन किया गया। इस आदिवासी सम्मलेन में तकरीबन 8 से 10 हजार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक जगह एकत्रित हुए और सम्मेलन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
क्या कहा विधायक दिलीप मकवाना ने?
रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि बीते सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश कल्याण और जन कल्याण की दिशा में अपने कदम बढ़ाए हैं। यही वजह है कि आज दुनिया का भारत देश को देखने का नजरिया भी बदल चुका है। आज भाजपा सरकार के द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, एवं उनका क्रियान्वन किया जा रहा है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के कृषकों, बहनों, भाइयों एवं समस्त नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है। यह कार्यकर्ता सम्मलेन सरकार की योजनाओं एवं हितलाभों को जन-जन पहुँचाने का एक अहम प्रयास है।
सोशल मीडिया पर सम्मेलन ने किया ट्रेंड-
एक तरफ जहाँ सैलाना में क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रतलाम कार्यकर्ता सम्मेलन की धूम देखने को मिली। आज दिन भर सोशल मीडिया पर रतलामकार्यकर्तासम्मेलन ट्रेंड करता रहा। इस दौरान भाजपा से जुड़े लोगों के साथ ही आम नागरिकों में भी भाजपा के बढ़ते क़दमों को देखते हुए उत्साह देखते ही बन रहा था।

Check Also

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

लखनऊ। वाणिज्य कर विभाग द्वारा टैक्स चोरी पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से चलाये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *